शिक्षक पति के निधन पर पत्नी को मिली सहायता राशि
भागलपुर, मई 11 -- किशनगंज से शैलेश ओझा की रिपोर्ट पति के निधन के बाद पत्नी को एसबीआई पश्चिमपाली शाखा की ओर से सोमवार को 10 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की गई।आश्रित को यह राशि बतौर चेक प्रदान की गई।स्टेट गवर्नमेंट सैलरी पैकेज के तहत आश्रित को यह राशि दी गई। पश्चिम एसबीआई शाखा के शाखा प्रबंधक अनिकेत आनंद,एसबीआई रीजनल ऑफिस, कटिहार के रीजनल मैनेजर संजीत कुमार सिंह व लोन ऑफिसर अमन कुमार झा की मौजूदगी में 10 लाख रुपए का चेक प्रदान किया गया।शिक्षक अजय कुमार राय जो यूएमएस दहुआबारी, कोचाधामन में पदस्थापित थे।उनका असामयिक निधन हो गया था। निधन के बाद स्टेट बैंक पश्चिमपाली शाखा के द्वारा स्टेट गवर्नमेंट सैलरी पैकेज के अंतर्गत अजय कुमार राय की पत्नी मंजू देवी को 10 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई।एसबीआई शाखा के शाखा प्रबंधक अनिकेत आनंद ने कहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.