गाजीपुर, मई 18 -- बारा, हिन्दुस्तान संवाद। शिक्षा क्षेत्र भदौरा के करहिया गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को शिक्षक समय पर नहीं पहुंचे, जिससे बच्चों को बिना पढ़ाई के वापस घर लौटना पड़ा। सुबह 7:30 बजे से कक्षाएं शुरू होनी थीं, लेकिन विद्यालय का ताला तक नहीं खुला। विद्यालय पहुंचे बच्चे परिसर में खेलते रहे और रसोइया भी शिक्षकों का इंतजार करती रही। सुबह 9 बजे तक कोई शिक्षक विद्यालय नहीं पहुंचा। विद्यालय में करीब 150 छात्र पंजीकृत हैं तथा यहां एक प्रधानाचार्य, दो सहायक अध्यापक, एक अनुदेशक और एक परिचारक नियुक्त हैं। रसोइयों ने बताया कि गैस उपलब्ध न होने के कारण उन्हें चूल्हे पर भोजन बनाना पड़ता है। यह भी पढ़ें- स्कूल से गायब होकर मॉरीशस में रह रही यूपी की शिक्षिका सस्पेंड, 2 और टीचरों पर भी ऐक्शन प्रधानाचार्य कैलाश ने बताया कि वे ब...