चंदौली, फरवरी 18 -- पीडीडीयू नगर। नगर के शास्त्री कालोनी निवासी शिक्षक प्रभाकर सिंह ने बुधवार को 30वीं बार रक्तदान किया। अपने दादा की पांचवीं पुण्यतिथि पर उनकी स्मृति में पं० कमलापति त्रिपाठी जिला रक्तकोष, चंदौली में रक्तदान किया। इस मौके प्रभाकर सिंह ने बताया कि दादा जी के 5 साल के उपचार के दौरान कुल 56 यूनिट रक्त चढ़ाया गया था। विपरीत परिस्थितियों में भी मुझे कभी रक्त को क्रय नहीं करना पड़ा। इसके लिए समाज के प्रति ऋणी है। इसी के मद्देनजर प्रत्येक वर्ष उनकी पुण्यतिथि पर रक्तदान करते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.