बिहारशरीफ, अप्रैल 8 -- रहुई प्रखंड के इतासंग मध्य विद्यालय की घटना जख्मी शिक्षक ने थाना में एफआईआर के लिए दिया आवेदन रहुई, निज संवाददाता। प्रखंड के इतासंग मध्य विद्यालय में बुधवार शिक्षकों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। शिक्षक सतीश कुमार ने हेडमास्टर उदित नारायण पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। जख्मी शिक्षक को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया है। उन्होंने एचएम के खिलाफ प्राथमिकी के लिए थाना में आवेदन दिया है। हालांकि, एचएम ने आरोपों से इनकार किया है। जख्मी शिक्षक का कहना है कि एचएम और शिक्षक सत्यनारायण कुमार के बीच किसी बात को लेकर नोकझोंक हो रही थी। वे बीच-बचाव करने के लिए पहुंचे थे। एचएम उनसे ही उलझ गये। उन्होंने गालियां दी। जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उ...