शिक्षक ने स्थगित की भूख हड़ताल
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 21 -- मुजफ्फरपुर। श्यामनंदन सहायक कॉलेज के शिक्षक प्रतिनिधि डॉ. राजीव कुमार ने सोमवार को कहा कि शिक्षकों की एक आवश्यक बैठक कॉलेज अध्यक्ष के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हुई। इसमें अध्यक्ष ने वेतन वृद्धि को लेकर तत्काल भूख हड़ताल न करने की अपील की और एक माह के अंदर इसपर विचार करते हुए उचित बढ़ोतरी करने का आश्वासन दिया। अध्यक्ष के आश्वासन के बाद 22 सितंबर से होने वाली भूख हड़ताल को तत्काल प्रभाव से अध्यक्ष के आग्रह पर स्थगित कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.