शिक्षक ने स्कूल में की कक्षा आठ की छात्रा से छेड़छाड़
बदायूं, मई 17 -- उच्च प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाली कक्षा आठ की नाबालिग छात्रा ने विद्यालय के सहायक अध्यापक पर अशोभनीय हरकत व छेडछाड करने का आरोप लगाया है। छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद छात्रा और उसके परिवार में दहशत का माहौल बना हुआ है। उसहैत थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी गांव के ही उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा आठ में पढ़ाई करती है। आरोप है कि 16 मई शनिवार को विद्यालय के सहायक अध्यापक प्रेमवीर सिंह ने छात्रा के साथ अशोभनीय हरकत व छेडछाड की। घर पहुंचने पर छात्रा ने परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिवार में आक्रोश फैल गया। तहरीर में कहा गया है कि घटना के ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.