शिक्षक ने सोशल मीडिया पर आत्महत्या का स्टेटस लगाया, मचा हड़कंप
सिद्धार्थ, मई 16 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। खेसरहा थाना क्षेत्र के राम प्यारी देवी इंटर कालेज कलनाखोर के शिक्षक ने सोशल मीडिया पर आत्महत्या करने का स्टेटस डाल कर हड़कंप मचा दिया। पुलिस ने सर्विलांस पर नंबर लगा कर शिक्षक को अचेतावस्था में नहर के पास से बरामद कर लिया। वह क्यों आत्महत्या करना चाहते थे, इसका कारण पता नहीं चल सका है। राम प्यारी देवी इंटर कालेज कलनाखोर के अध्यापक रमेश उपाध्याय पुत्र अमरनाथ उपाध्याय निवासी खेसरहा थाना क्षेत्र के पर्रोई ने शनिवार को सोशल मीडिया पर आत्महत्या का स्टेटस लगाकर गायब हो गए थे। स्टेटस देखने के बाद विद्यालय और परिवार के लोग उन्हें खोजने लगे। विद्यालय के प्रबंधक योगेंद्र सिंह ने इस बात की सूचना खेसरहा थाने में दी। थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र ने सर्विलांस टीम की मदद से विशुनपुराव से कलनाखोर जाने वाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.