हरदोई, अप्रैल 25 -- हरदोई। टड़ियावां ब्लॉक स्थित प्राथमिक विद्यालय कोटरा में मासूम बच्चों से ईंटें ढुलवाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। सहायक अध्यापक विनोद कुमार ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी पर उत्पीड़न और धमकाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। उधर बीएसए ने आरोप बेबुनियाद करार दिए हैं। शिक्षक विनोद कुमार का आरोप है कि उसके स्कूल में बाल-श्रम कराया गया। उन्होंने वीडियो बनाकर उच्चाधिकारियों को जानकारी दे दी। इस कारण उनका वेतन 12 मार्च से द्वेषपूर्ण तरीके से रोक दिया गया है। यह कार्रवाई उन्हें दबाने के उद्देश्य से की जा रही है। बीते बुधवार को जब वे साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए बीएसए कार्यालय पहुंचे तो उनकी बात सुनने के बजाय उन्हें सस्पेंड और बर्खास्त करने की धमकियां दी गईं। उन्होंने आरोप लगाया कि सुनवाई के दौरान उनके साथ अपराधियों जैसा व्यवहार किया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.