शिक्षक ने बढ़ाया आगरा का मान
आगरा, मई 13 -- रागेंद्र स्वरूप पब्लिक स्कूल के शिक्षक निशांत चतुर्वेदी को सरस्वती इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज और एएमईटी यूनिवर्सिटी, हापुड़ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित गुरु रत्न शिक्षक पुरस्कार-2026 (नॉर्थ एडिशन) से सम्मानित किया गया। इस पहल में उत्तर भारत के छह राज्य और क्षेत्र शामिल हैं। प्रधानाचार्या ऋचा सिन्हा ने कहा कि यह उपलब्धि पूरे आरएसपीएस परिवार के लिए गर्व और प्रेरणा का क्षण है। उन्होंने निशांत चतुर्वेदी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.