धनबाद, मार्च 26 -- टुंडी के बसहा पोखरिया प्राथमिक विद्यालय में पदस्थापित शिक्षक संजीव कुमार पर स्कूल की तीन साल की मासूम बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों, जिनमें अधिकांश महिलाएं थीं, ने शिक्षक को बंधक बनाकर जमकर पीटा। सूचना पाकर टुंडी थाना प्रभारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शिक्षक को मुक्त कराया। पुलिस आरोपी शिक्षक संजीव कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पीड़ित परिवार की ओर से लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि देवघर के मोहनपुर निवासी शिक्षक संजीव कुमार ने मंगलवार को स्कूल आई तीन साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ की थी। मंगलवार रात सोते समय जब मां बच्ची को तेल लगा रही थी, तब उसके शरीर पर जख्म देखे। पूछने पर बच्ची ने मां को सारी बात बत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.