आरा, जनवरी 29 -- आरा, हि.सं.। संदेश थाना क्षेत्र के कुसरे गांव स्थित इंटर स्तरीय स्कूल में इंटर प्रायोगिक परीक्षा की उत्तर पुस्तिका के मूल्यांकन को लेकर एक शिक्षक ने प्रभारी प्राचार्य की पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे पुस्तकालयाध्यक्ष के साथ भी मारपीट की गयी। उस मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक कौशल कुमार की ओर से संदेश थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गई है। उसमें मनोविज्ञान विषय के शिक्षक सूर्यकांत ओझा को आरोपित किया गया है। चांदी थाने के कोसिहान गांव निवासी प्रभारी प्रधानाध्यापक कौशल कुमार की ओर से दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि 26 जनवरी को झंडोत्तोलन के बाद उनके द्वारा मनोविज्ञान शिक्षक को इंटर की वार्षिक प्रायोगिक परीक्षा की उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन करने को कहा गया। उस पर शिक्षक सूर्यकांत ओझा द्वारा उनके साथ मारपीट की गयी। ...