सिमडेगा, अप्रैल 2 -- बोलबा, प्रतिनिधि। प्रखंड के कोरोंजो से बलियाजोर तक जर्जर हो चुकी कच्ची सड़क को शिक्षक तेलेस्फोर लकड़ा ने अपने निजी खर्च से बुधवार को दुरुस्त करवाया। बताया गया कि इस सड़क की स्थिति लगभग 2.6 किमी तक काफी जर्जर हो गई थी। जगह-जगह गड्ढे हो जाने के कारण लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। खासकर बारिश के दिनों में यह सड़क और भी खतरनाक हो जाती थी। जिससे ग्रामीणों की परेशानी बढ़ जाती थी। इसी समस्या को देखते हुए शिक्षक टेलीस्फोर लकड़ा ने पहल करते हुए जेसीबी मशीन मंगवाई और सड़क के गड्ढों में मिट्टी भरवाकर उसे चलने लायक बनवाया। उनके इस कार्य में कादो पानी पंचायत के उप मुखिया बसंत खलखो और जनवितरण प्रणाली के डीलर प्रदीप तिर्की ने भी सहयोग किया। स्थानीय लोगों ने इस कार्य के लिए शिक्षक सहित सभी सहयोगियों के प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.