शिक्षक ने की फांसी लगाकर की आत्महत्या
पलामू, मई 31 -- मेदिनीनगर। पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहनेवाले एक शिक्षक ने रविवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जौनपुर निवासी मृतक सत्यप्रकाश श्रीवास्तव, सिलदिलिया गांव के स्कूल में फिजिकल टीचर के पद पर कार्यरत थे। पांकी के थाना रोड स्थित एक किराए के मकान में रहते थे। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच में पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को भी दे दी गई है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.