शिक्षक नेता वेदपाल सिंह का निधन, शोक की लहर
आजमगढ़, जुलाई 23 -- मार्टीनगंज, आजमगढ़। उतर प्रदेश प्रादेशिक प्राथमिक शिक्षक संघ महामंत्री एवं अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ नई दिल्ली के राष्ट्रीय सलाहकार 75 वर्षीय वेदपाल सिंह का बुधवार को इलाज के दौरान लखनऊ के एक हॉस्पिटल में निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही लोगों में शोक की लहर फैल गई।वेदपाल सिंह मार्टीनगंज तहसील क्षेत्र के अमनावें गांव निवासी एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के पिता थे। उनके निधन की जानकारी होते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। गणमान्य लोगों ने घर पर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी। शव का अंतिम संस्कार जौनपुर रामघाट पर किया गया। इस दौरान एमलसी देवेंद्र सिंह, अश्वनी सिंह, सौरभ सिंह बीनू, अरुणाकर सिंह हैप्पी, अंकुर राय, ठाकुर प्रसाद सिंह, विकाश राय, पूर्व प्रमुख मोनू सिंह, प्रधान संजय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.