धनबाद, मई 24 -- धनबाद। अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के नेता राजकुमार वर्मा के पिता लाला नंदेश्वर प्रसाद वर्मा का शनिवार की शाम करीब चार बजे निधन हो गया। वे लगभग 86 वर्ष के थे। शहर के मिश्रित भवन के पीछे ऑफिसर कॉलोनी अवस्थित आवास पर अंतिम सांस ली। वे शिक्षा विभाग से रिटायर हुए थे। शिक्षक पुत्र राजकुमार वर्मा ने बताया कि पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार मुंगेर में गंगा नदी के तट पर होगा। निधन की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में शिक्षक व शिक्षक प्रतिनिधि समेत अन्य पहुंचे। शिक्षकों ने निधन पर शोक व्यक्त किया है। यह भी पढ़ें- रिटायर शिक्षक के निधन पर शोक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...