छपरा, जनवरी 11 -- छपरा, एक संवाददाता। रमाशंकर गिरि विचार मंच के तत्वावधान में शहर के नई बाजार स्थित होनहार किंडरगार्टन के प्रांगण में रविवार को एक बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता विचार मंच के अध्यक्ष डा.राजेन्द्र प्रसाद सिंह व संचालन बिहार राजकीयकृत प्राथमिक शिक्षक संघ के महासचिव तसौवर हुसैन ने किया। बैठक में महान समाजसेवी और शिक्षक नेता रमाशंकर गिरि की पुण्यतिथि पर आगामी 01 फरवरी को स्मृति दिवस के रूप में मनाने व उनके अधूरे कार्यों को पूरा करने का संकल्प लिये जाने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम का आयोजन अम्बेडकर भवन में किया जायेगा। मंच के अध्यक्ष ने तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि समय कम है। अत:मंच से जुड़े सभी लोगों को जोर-शोर से इसमें लग जाना होगा। बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष ने कहा कि रमाशंकर गिरि एक शिक्षक नेता होने के साथ ही सामा...