धनबाद, जनवरी 5 -- धनबाद। बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष, अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के संरक्षक एवं भवन ट्रस्ट के अध्यक्ष ब्रजनंदन शर्मा का रविवार को 105 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन से शिक्षक समाज में शोक की लहर है। झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश संयोजक उज्ज्वल तिवारी ने इसे शिक्षक आंदोलन के लिए अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने कहा कि शर्मा देश-विदेश में शिक्षक संगठन के बीच अत्यंत लोकप्रिय थे। झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के निखिल मंडल, मैनेजर सिंह, अमित महतो, जितेंद्र दुबे, निरंजन कुमार, मिथलेश कुमार समेत कई शिक्षकों ने भी शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.