मुजफ्फरपुर, जनवरी 7 -- मुजफ्फरपुर। प्रमुख संवाददाता पूर्व सांसद डॉ. अरुण कुमार के पिता शिक्षक नेता बृजनंदन शर्मा के निधन पर एक शोकसभा बुधवार को सर गणेशदत्त नगर में पूर्व जिला पार्षद शशि कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। सभा में उपस्थित लोगों ने शोक व्यक्त किया। उन्हें स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक नेता और समाजसेवी बताते हुए माध्यमिक शिक्षक संघ के निर्माण से लेकर उसके विकास में योगदान पर चर्चा की गई। प्रभात कुमार, राजीव रंजन, अजीत कुमार, डॉ. रजनीश कुमार, अमरेंद्र चौधरी, नर्मदेश्वर सिंह, शिवाजी शाही, संजय ठाकुर, मनीष कुमार, कुमोद पासवान आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...