खगडि़या, मार्च 24 -- खगड़िया । नगर संवाददाता इंडिनयन इंक्लूसिव पार्टी के द्वारा पटना गांधी मैदान स्थित गांधी संग्रहालय में सोमवार को आयोजित मिलन समारोह में शिक्षक नेता मनीष कुमार सिंह, जिप सदस्य प्रियदर्शना सिंह समेत काफी संख्या में समर्थकों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सहरसा के विधायक आईपी गुप्ता ने सदस्यता दिलाई। इस दौरान कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो के राज, प्रदेश अध्यक्ष राजेश प्रसाद सिंह आदि भी मौजूद रहे। इस दौरानश्री गुप्ता ने कहा कि उनकी पार्टी सिर्फ एक राजनीतिक दल नहीं बल्कि एक विचार और आंदोलन है। जिसका उद्देश्य समाज के हर वर्ग विशेषकर गरीब, वंचित, किसान, मजदूर, शिक्षक व युवाओं को सम्मान व अधिकार दिलाना है। वहीं शिक्षक नेता मनीष कुमार सिंह ने सदस्यता ग्रहण करने के बाद कहा कि वे हमेशा शिक्षा, ...