जहानाबाद, अप्रैल 25 -- जहानाबाद, नगर संवाददाता जिला प्राथमिक शिक्षक संघ जहानाबाद के प्रधान सचिव रामेंद्र शर्मा के निधन के बाद उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रखण्ड प्राथमिक शिक्षक संघ रतनी के प्रखंड अध्यक्ष रामविनय कुमार की अध्यक्षता में प्राथमिक विद्यालय वीरों बिगहा के प्रांगण में शोक सभा का आयोजन किया गया। शिक्षकों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। सभा को संबोधित करते हुए रामविनय कुमार ने कहा कि रामेंद्र शर्मा जहानाबाद के शिक्षक समाज के मजबूत स्तंभ थे। आज तक हमने उन्हें प्रशासन के आगे झुकते कभी नहीं देखा। शिक्षक के हक की लड़ाई लड़ना कोई इनसे सीखे। सदैव निर्भीकता से शिक्षक हित की बात पदाधिकारियों से किया करते थे। इनका जाना शिक्षको के लिए अपार क्षति है। इस सभा में राजेश मिश्र, नवीन कुमार, अंजनी कुमार, ब्रजेश कुमार, ब्रजभूषण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.