सिद्धार्थ, जनवरी 6 -- सिद्धार्थनगर, हिटी। उत्तर प्रदेशीय माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्व.ओमप्रकाश शर्मा के नाम पर कैंसर अस्पताल बनवाने के लिए कुछ लोग शिक्षकों से अवैध तरीके से चंदा वसूली कर रहे हैं। यह आरोप शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने लगाया है। उन्होंने बताया कि स्व.ओमप्रकाश शर्मा के नाम पर कैंसर अस्पताल बनाने की कोई योजना न वर्तमान में है और न ही भविष्य में ही है। जो लोग उनके नाम पर चंदा के रूप में अवैध वसूली कर रहे हैं, वह पूर्णत: गलत है। उन्होंने बताया कि उनके पुत्र प्रो. अखिल प्रकाश ने भी ऐसे किसी तरह योजना से इनकार किया है। उन्होंने कहा है कि यदि कही कोई ऐसा करते मिला तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.