जौनपुर, अप्रैल 25 -- जौनपुर, संवाददाता। पूर्वांचल विश्वविद्यालय से जुड़े शिक्षक संघ के नेताओं ने शुक्रवार को परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन सौंपकर उड़ाका दल समिति के गठन की मांग उठाई। शिक्षकों ने कहा कि उड़ाका दल के गठन में देरी से परीक्षाओं की शुचिता और पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इस मुद्दे पर नाराजगी जताते हुए चेतावनी दी कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो शिकायत राजभवन और मुख्यमंत्री तक की जाएगी। शिक्षक नेताओं ने कहा कि विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में संचालित यूजी और पीजी परीक्षाओं के लिए अब तक उड़ाका दल का गठन नहीं किया गया है, जबकि लगभग पचास फीसदी परीक्षाएं पूरी हो चुकी हैं। उड़ाका दल का गठन परीक्षाओं को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए जरूरी माना जाता है, लेकिन इसके अभाव में कॉलेज स्तर पर मनमानी की आशंका बढ़ गई है। इससे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.