शिक्षक निर्वाचन के सभी सीटों पर प्रत्याशी उतरेगा माध्यमिक शिक्षक संघ - चेतनारायण
लखनऊ, जून 28 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने शिक्षक निर्वाचन के सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। इस संबंध में रविवार को शिक्षक सदन में हुई बैठक में प्रदेश अध्यक्ष चेत नारायण सिंह ने कहा कि संघ सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगा।बैठक में तय किया गया कि निष्क्रिय इकाईयों को सक्रिय करने के लिए प्रांतीय पदाधिकारियों को जिलों में पर्यवेक्षक बनाकर भेजा जाएगा। प्रत्येक बूथ पर टीम का गठन किया जाएगा। साथ ही प्रदेश में सदस्य्ता अभियान चलाया जाएगा। 19 जुलाई को राज्य परिषद की बैठक लखनऊ में और क्षेत्रीय पार्लियामेंट बोर्ड की बैठक 19 व 20 जुलाई को लखनऊ में आयोजित होंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.