जमशेदपुर, फरवरी 3 -- पूर्वी सिंहभूम जिले में शिक्षकों की नियुक्ति में कथित अनियमितता को लेकर राज्यपाल सचिवालय, रांची ने संज्ञान लिया है। सचिवालय की ओर से पत्र जारी कर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी और जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार को यथोचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। मामला सीजीटीटीसीई 2016 के तहत 18 शिक्षकों की कथित अवैध नियुक्तियों से जुड़ा है। नियमों के अनुसार, अभ्यर्थियों का बीएड प्रशिक्षण 25 अप्रैल 2017 तक पूर्ण होना अनिवार्य था, लेकिन आरोप है कि अपूर्ण बीएड वाले अभ्यर्थियों की भी बहाली कर दी गई। इस संबंध में पारडीह निवासी कार्त्तिक चन्द्र साव ने जिला प्रशासन से जानकारी न मिलने पर राज्यपाल को पत्र भेजा था। राज्यपाल सचिवालय के अवर सचिव राजेंद्र प्रसाद गुप्ता ने मुख्य सचिव कोषांग को पत्र लिखकर मामले में उचित कार्रवाई और निष्पादन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.