शिक्षक नियुक्ति फैक्ट फाइंडिंग कमेटी ने दस्तावेजों को पेश करने का अंतिम मौका दिया
रांची, मई 9 -- रांची, विशेष संवाददाता। स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2016 से जुड़े नियुक्ति विवाद मामले में गठित वन मैन फैक्ट फाइंडिंग कमेटी के समक्ष शनिवार को डोरंडा स्थित पुराने हाईकोर्ट भवन में सुनवाई हुई। कमेटी के अध्यक्ष सेवानिवृत्त जस्टिस गौतम कुमार चौधरी ने राज्य सरकार और जेएसएससी को मांगे गए दस्तावेज शपथ पत्र के साथ 16 मई तक हर हाल में प्रस्तुत करने का अंतिम अवसर दिया। सुनवाई के दौरान सरकार और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की ओर से कमेटी द्वारा मांगे गए दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए। कुछ दस्तावेजों की सॉफ्ट कॉपी कोर्ट के समक्ष रखी गई, लेकिन कमेटी ने उसे स्वीकार करने से इनकार कर दिया। यह भी पढ़ें- महिला पर्यवेक्षक नियुक्ति पर जेएसएससी को निर्णय लेने का निर्देश मामले में माध्यमिक शिक्षा निदेशक और जेएसएसस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.