शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने का जेएसएससी को अंतिम मौका
रांची, मई 22 -- रांची, विशेष संवाददाता। प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक नियुक्ति (विज्ञापन संख्या-21/2016) से जुड़ी अवमानना याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने प्रतिवादी झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) को प्रशिक्षित स्नातक शिक्षकों के रिक्त 2034 पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने के लिए अंतिम अवसर दिया। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 3 जुलाई को निर्धारित की है। इस संबंध में मोहम्मद ताल्हा समेत 156 अभ्यर्थियों ने अवमानना याचिका दायर की है। प्रार्थियों ने प्रशिक्षित स्नातक शिक्षकों के 2034 पदों पर नियुक्ति से संबंधित मीना कुमारी प्रकरण में 1 सितंबर 2025 को पारित आदेश का पालन सुनिश्चित कराने का आग्रह किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.