शिक्षक नियुक्ति की संशोधित मेरिट लिस्ट आयोग को सौंपी
रांची, सितम्बर 26 -- रांची। विशेष संवाददाता स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2016 से जुड़ी नियुक्ति में कथित गड़बड़ियों की जांच कर रहे वन मैन फैक्ट फाइंडिंग कमीशन की शनिवार को ऑनलाइन सुनवाई हुई। सेवानिवृत्त हाईकोर्ट जस्टिस गौतम कुमार चौधरी की अध्यक्षता वाले कमीशन के समक्ष झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश का अनुपालन कर दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आलोक में सरकार द्वारा तैयार की गई विषयवार और कोटिवार संशोधित स्टेटवाइज मेरिट लिस्ट कमीशन को उपलब्ध करा दी गई है।
कमीशन की जानकारी राज्य सरकार की ओर से भी कमीशन को बताया गया कि मामले से संबंधित आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध करा दिए गए हैं। जेएसएससी द्वारा अभ्यर्थियों से संबंधित उपलब्ध कराए गए डाटा के आधार पर सरकार ने अपना शपथपत्र भी दाखिल कर द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.