पटना, अप्रैल 9 -- नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा है कि टीआरई 4 के तहत शिक्षक नियुक्ति की वैकेंसी जारी करने में देर कर एनडीए सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। गुरुवार को जारी बयान में उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के लिए भाजपा-जदयू ने बड़े-बड़े झूठे आसमानी वादे किए। अब टीआरई 4 की वैकेंसी अविलंब जारी की जाए, क्योंकि यह लाखों युवाओं के भविष्य और उनके परिवार की उम्मीदों का मामला है। उन्होंने कहा कि कुर्सी की अदला-बदली में भाजपा-जदयू सरकार बिहार के लाखों युवाओं के हक-अधिकार, मांगों, आकांक्षाओं, उम्मीदों और सपनों का कत्ल ना करे। उन्होंने दावा किया कि 17 माह की महागठबंधन सरकार में उनकी पहल पर टीआरई एक और टीआरई दो के तहत तय समय सीमा में पूरी पारदर्शिता से रिकॉर्ड 2 लाख 20 हजार से अधिक सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.