रिषिकेष, अप्रैल 21 -- शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए शिक्षक एवं समाजसेवी नरेंद्र खुराना को एक बार फिर सम्मानित किया गया है। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर स्थित प्रतिष्ठित संस्था सनराइज एजुकेशनल वेलफेयर एसोसिएशन ने उन्हें चौथी बार सम्मान से नवाजा। नरेंद्र खुराना सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, आवास विकास ऋषिकेश में वाणिज्य संकाय के अध्यापक हैं। वे शिक्षा, साहित्य, समाजसेवा और जनजागरूकता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहते हुए राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई सम्मान प्राप्त कर चुके हैं। खुराना ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...