शिक्षक दिवस में याद किए गए सर्वपल्ली राधाकृष्णन
हरदोई, सितम्बर 5 -- संडीला, संवाददाता। नगर के संडीला लायंस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से शिक्षक दिवस के रूप में सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल की चेयरमैन डॉ शकुंतला सिंह ने पूर्व उपराष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प व दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता होते हैं। वह छात्रों को सिर्फ किताबी ज्ञान न देकर उन्हें अच्छे संस्कार व नैतिक गुणों से परिपूर्ण करते हैं। शिक्षक एक मोमबत्ती की तरह है जो स्वयं जलकर अपने ज्ञान का प्रकाश शिष्यों को देता है। उन्होंने कहा कि हमें जीवन में गुरुओं का सदैव सम्मान करना चाहिए। यह भी पढ़ें- Siwan News शिक्षक दिवस पर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती कार्यक्रम में सभी शिक्षकों को चेयरमैन ने सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रिंसिपल सुशांत सिंह, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.