शिक्षक दिवस पर 15 अतिथि शिक्षकों को मिली तैनाती
चम्पावत, सितम्बर 6 -- सतीश जोशी, चम्पावत। जिले के 15 शिक्षकों को शिक्षक दिवस पर तैनाती का तोहफा मिला है। उन्हें नियुक्ति पत्र जारी कर दिया गया। मुख्य शिक्षधिकारी मान सिंह ने ये आदेश जारी किए। पिछले साल अक्टूबर में एलटी शिक्षकों की तैनाती के बाद चंपावत जिले में कई अतिथि शिक्षकों की सेवा प्रभावित हुई थी। मगर पिछले माह जिले से कई एलटी शिक्षकों के स्थानांतरण से रिक्त हुए पदों के चलते अतिथि शिक्षकों को फिर से समायोजित किया गया। इसके लिए अतिथि शिक्षकों ने मुख्य शिक्षाधिकारी कार्यालय में प्रत्यावेदन किया था। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष चंचल सिंह कुंवर ने बताया कि कला में चार, व्यायाम में दो, सामाजिक विज्ञान में एक, विज्ञान में दो सहित कुल 15 अतिथि शिक्षकों की बहाली हुई है।-- यह भी पढ़ें- बिहार के 5 लाख से ज्यादा टीचरों को शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.