शिक्षक दिवस पर स्मार्ट क्लास से जुड़ेगा पूरा कटिहार
कटिहार, सितम्बर 2 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शिक्षक दिवस के अवसर पर इस बार कटिहार के सरकारी विद्यालय डिजिटल माध्यम से राज्यस्तरीय कार्यक्रम के साक्षी बनेंगे। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के निर्देश पर जिले के सभी स्मार्ट क्लास, आईसीटी लैब से आच्छादित सरकारी विद्यालयों तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी) में आयोजित राज्यस्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का सीधा प्रसारण कराया जाएगा। इस संबंध में जिला शिक्षा कार्यालय ने सभी विद्यालयों, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य परियोजना निदेशक धर्मेन्द्र कुमार द्वारा जारी पत्र के अनुसार, शिक्षक दिवस-2026 के अवसर पर आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय सम्मान समारोह का लाइव टेलीकास्ट पूरे राज्य के स्मार्ट क्ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.