शिक्षक दिवस पर सम्मान समारोह का आयोजन
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 6 -- खतौली ब्लाक संसाधन केन्द्र भैंसी विकास क्षेत्र खतौली में शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया। समारोह में गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा आयोजित प्रदेश स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का लाइव प्रसारण दिखाया। विकास क्षेत्र खतौली के लगनशील शिक्षक, शिक्षा मित्र,अनुदेशक को खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र, माला तथा पटका पहनाकर सम्मानित किया। समारोह में नोडल शिक्षक संकुल तथा ए आर पी को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन पूनम रानी नोडल शिक्षक फुलत ने किया। कार्यक्रम में कुलदीप जैन नोडल शिक्षक संकुल नावला, एआरपी धर्मवीर एवं अजीत सिंह, निकिता, नवनीत आदि का विशेष सहयोग रहा। यह भी पढ़ें- Kanpur News: धूमधाम और उल्लास के मनाया गया शिक्षक दिवस सम्मान प्राप्त करने वाले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.