लखनऊ, अगस्त 20 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर शिक्षक दिवस 5 सितंबर को सपाई प्रदेश भर में बंद और मर्ज किए गए परिषदीय स्कूलों के बाहर प्रदर्शन करेंगे। सपा मुखिया लगातार यह आरोप लगा रहे हैं कि भाजपा सरकार परिषदीय स्कूलों को बंद कर रही है और शिक्षकों के पद समाप्त कर रही है। इसके विरोध में सपाई प्रदर्शन कर इसका विरोध करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...