नई दिल्ली, सितम्बर 5 -- आज 5 सितंबर है यानी शिक्षक दिवस। यह वो दिन है जब पूरे देश में गुरुओं का सम्मान किया जाता है, स्कूलों में जश्न का माहौल होता है और छात्र अपने शिक्षकों को उनके योगदान के लिए शुक्रिया कहते हैं। लेकिन पश्चिम बंगाल से जो खबर सामने आ रही है वह कुछ अलग है। राज्य के प्राथमिक शिक्षकों ने इस बार शिक्षक दिवस के तमाम सरकारी कार्यक्रमों का पूरी तरह से बहिष्कार करने का बड़ा फैसला लिया है। जश्न मनाने की बजाय, ये शिक्षक आज कोलकाता की सड़कों पर उतरकर अपना विरोध जता रहे हैं। शिक्षकों के इस बड़े कदम के पीछे 'बंगीय प्राथमिक शिक्षक समिति' का हाथ है। इस संगठन ने राज्य के स्कूली शिक्षा ढांचे में चल रही भारी उथल-पुथल और कई गंभीर मसलों को लेकर मोर्चा खोल दिया है। आखिर ऐसा क्या हुआ कि राष्ट्र निर्माताओं को अपने ही दिन सड़क पर आना पड़ा? इसका...