शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को किया सम्मानित, अलका सैनी को मिला 'हाईएस्ट अटेंडेंस अवार्ड'
शामली, सितम्बर 5 -- झिंझाना। शनिवार को एसडीएस कांवेंट स्कूल में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास, सम्मान और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन एवं विद्यार्थियों ने शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके समर्पण, मेहनत और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य में योगदान की सराहना की। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के सभी शिक्षकों को तिलक लगाकर एवं चॉकलेट भेंट कर सम्मानित करने के साथ हुआ। इसके बाद विद्यालय प्रबंधन की ओर से शिक्षकों को उपहार भेंट किए गए। इस दौरान शिक्षिका अलका सैनी को वर्षभर उत्कृष्ट उपस्थिति के लिए सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधन की ओर से उन्हें 5,100 रुपये की सम्मान राशि भी प्रदान की गई। यह भी पढ़ें- Ranchi News: डीपीएस रांची में शिक्षक सम्मानित उनकी नियमितता, अनुशासन और विद्यालय के प्रति समर्पण की विशेष रूप स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.