रांची, सितम्बर 5 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को राज्यभर के वित्त रहित अनुदानित इंटरमीडिएट कॉलेज, उच्च विद्यालय, संस्कृत विद्यालय एवं मदरसा विद्यालयों में एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान शिक्षक-कर्मचारियों के साथ बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं भी शामिल होकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद करेंगे। धरना को सफल बनाने के लिए मोर्चा अध्यक्ष मंडल की शुक्रवार को बैठक हुई। नेताओं ने दावा किया कि राज्य की करीब 1250 वित्त रहित अनुदानित संस्थाएं इसमें भाग लेंगी और 10 हजार से अधिक शिक्षक-कर्मचारी शामिल होंगे। बैठक में रघुनाथ सिंह, हरिहर प्रसाद कुशवाहा, फजलुल कादरी अहमद समेत अन्य नेता मौजूद थे。

धरने का स्थान वित्त रहित मोर्चा ने पहले रांची स्थित लोक भवन के सामने शांतिपूर्ण धरना देने का निर्णय लिया था। इस...