मधुबनी, सितम्बर 2 -- झंझारपुर। राज्यपाल के निर्देश के आलोक में ललित नारायण जनता महाविद्यालय परिसर में राष्ट्रीय खेल दिवस-2026 का आयोजन किया जा रहा है। खेल महोत्सव को लेकर कॉलेज में शिक्षकों की एक कमेटी गठित की गई है। आयोजन के पहले दिन एक सितंबर को एथलेटिक्स की विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित की गईं। वहीं, दूसरी पाली में पुरुष एवं महिला कबड्डी प्रतियोगिता हुई। पुरुष कबड्डी में कप्तान कुंदन भारती और टुनटुन कुमार झा की टीमों के बीच मुकाबला हुआ। महिला कबड्डी में राधा कुमारी और काजल कुमारी की टीमों ने बेहतर प्रदर्शन किया। बुधवार को प्रथम पाली में वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें कुंदन कुमार भारती और अभिजीत कुमार की कप्तानी वाली टीमों के बीच मुकाबला हुआ। यह भी पढ़ें- Madhubani News: रुचि के अनुसार विद्यार्थियों को खेल में लेना चाहिए भाग कॉलेज क...