मेरठ, सितम्बर 5 -- सरूरपुर के कस्बा हर्रा के प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका प्रतिभा रानी भारती को शिक्षक दिवस पर राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। शनिवार को गोरखपुर में आयोजित राज्य शिक्षक पुरस्कार समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। प्रदेश के 81 शिक्षकों को समारोह में सम्मानित किया गया, जिनमें 76 को राज्य अध्यापक पुरस्कार और पांच को मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार दिया गया। प्रतिभा रानी भारती के राज्य स्तर पर सम्मानित होने से विद्यालय परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। शिक्षिका प्रतिभा रानी भारती ने कहा कि राज्य शिक्षक पुरस्कार मिलना मेरे लिए बेहद भावुक और यादगार क्षण है। यह भी पढ़ें- सुमन कुशवाहा को मिला राज्य अध्यापक पुरस्कार जब मंच पर मुख्यमंत्री के हाथों सम्मान ...