शिक्षक दिवस पर बीबीनगर के तीन शिक्षक सम्मानित
बुलंदशहर, सितम्बर 6 -- शिक्षक दिवस पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। जिले में आयोजित कार्यक्रम में कुल 53 शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इनमें बीबीनगर ब्लाक के तीन शिक्षक शामिल हैं। सैदपुर स्थित पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक विजयवीर सिरोही को विद्यालय में किए गए उत्कृष्ट कार्य और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। नगरपालिका चेयरमैन बुलंदशहर दीप्ति मित्तल, मुख्य विकास अधिकारी निशा ग्रेवाल तथा बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। विजयवीर सिरोही ने बताया कि बीबीनगर ब्लाक से प्राथमिक विद्यालय भिरावटी के इंचार्ज प्रधानाध्यापक फिरोज और संविलियन विद्यालय लुधपुरा की सहायक अध्यापिका सत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.