नई दिल्ली, सितम्बर 3 -- इस बार 5 सितंबर, यानी शिक्षक दिवस, शनिवार के दिन पड़ रहा है और स्कूलों-कॉलेजों में अभी से तैयारियां जोरों पर हैं। हर साल की तरह इस साल भी बच्चे अपने प्रिय शिक्षकों को धन्यवाद कहने के लिए भाषण, कविता और छोटे-छोटे कार्यक्रम तैयार कर रहे हैं। अगर आप भी इस मौके पर स्कूल के मंच पर कुछ ऐसा बोलना चाहते हैं जो सबकी तालियां बटोर ले, तो यह लेख आपके बड़े काम का साबित हो सकता है। यहां हम आपको एक बेहतरीन और दिल को छू लेने वाला भाषण बता रहे हैं, जिसे थोड़े बहुत बदलाव के साथ आप अपने अंदाज में भी पेश कर सकते हैं। सबसे पहले जान लेते हैं कि आखिर 5 सितंबर को ही शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है। दरअसल यह दिन भारत के पहले उपराष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति रहे डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के रूप में मनाया जाता है। कहा जाता है कि जब व...