रिषिकेष, सितम्बर 5 -- तीर्थनगरी ऋषिकेश में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। विभिन्न शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित कर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रमों में सांस्कृति प्रस्तुतियां और शिक्षकों का सम्मान हुआ। वक्ताओं ने मनुष्य जीवन में शिक्षकों के महत्व पर विचार व्यक्त किए। शनिवार को डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में सर्वप्रथम डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि दी गई। विद्यालय अध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज ने कहा कि गुरु का स्थान जीवन में सर्वोच्च होता है, क्योंकि गुरु ही विद्यार्थी को ज्ञान के साथ सही जीवन-दृष्टि प्रदान करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने शिक्षकों का सम्मान करने, उनके मार्गदर्शन को जीवन में अपनाने तथा शिक्षा एवं संस्...