शिक्षक दिवस पर काला फीता बांधकर विरोध जताएंगे
अल्मोड़ा, सितम्बर 4 -- संजय मठपाल, द्वाराहाट। ब्लॉक के शिक्षकों ने शिक्षक दिवस पर विद्यालयों में काला फीता बांधकर विरोध दर्ज कराने का निर्णय लिया है। संघ ने यह कदम टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने और पुरानी पेंशन योजना की बहाली के लिए लिया है। विरोध प्रदर्शन पांच सितंबर को द्वाराहाट ब्लॉक में आने वाले सभी प्राथमिक विद्यालयों में एक साथ किया जाएगा। संघ के प्रांतीय आह्वान पर जारी सूचना और सहयोग की अपील में स्पष्ट किया गया है कि यह विरोध किसी व्यक्ति, अधिकारी या संस्था के खिलाफ नहीं है। इसका मुख्य उद्देश्य सरकार तक शिक्षकों की जायज मांगों को मजबूती से पहुंचाना है। शिक्षक साथियों से अपील की गई है कि वे इस दिन एक सुर में अपनी आवाज बुलंद करें। संघ के संरक्षक पूरन सिंह बिष्ट, अध्यक्ष ललित मोहन पालीवाल, मंत्री रमेश वर्मा, कोषाध्यक्ष दयाल सिंह, निर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.