लखीसराय, सितम्बर 6 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। शिक्षक दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से शनिवार को समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं सराहनीय योगदान देने वाले शिक्षकों और विद्यालयों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों के समर्पण, नवाचार और विद्यालयों में सकारात्मक बदलाव के प्रयासों को प्रोत्साहित करना रहा। यह भी पढ़ें- Bhabua News: कैमूर जिले के 22 उत्कृष्ट शिक्षकों को मिला सम्मानसम्मानित शिक्षकों की सूची जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार ने चयनित शिक्षकों एवं शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर डीडीसी सुमित कुमार, अपर समाहर्ता नीरज कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम, संभाग प्रभा...