शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर शिक्षकों ने लिया गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का संकल्प
गोड्डा, सितम्बर 4 -- शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर झारखंड प्रगतिशील शिक्षक संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को गांधी मैदान, गोड्डा में आयोजित की गई। बैठक में जिले के सैकड़ों शिक्षकों ने भाग लिया और शिक्षा व्यवस्था में गुणात्मक सुधार, शिक्षकों के सम्मान, अधिकार तथा लंबित मांगों को लेकर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत रत्न एवं देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके बाद गुरु वंदना के माध्यम से शिक्षकों के योगदान को याद किया गया। बैठक में उपस्थित शिक्षकों ने शिक्षक दिवस के अवसर पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने तथा समाज में शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने के लिए सामूहिक रूप से संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता झारखंड प्रगतिशील शिक्षक संघ के अध्यक्ष कुंदन मंडल ने की। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.