शिक्षक दंपत्ति की बेटी सिद्धी ने नीट में पाई सफलता
कन्नौज, जुलाई 17 -- छिबरामऊ। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित होने पर नगर की होनहार छात्रा सिद्धि मिश्रा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सिद्धि ने 720 में से 590 अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की। उन्होंने ऑल इंडिया स्तर पर 13,770वीं रैंक तथा अपनी श्रेणी में 5,448वीं रैंक प्राप्त की है। इससे पूर्व उन्होंने इंस्पायर अवार्ड परीक्षा में भी 500 में से 466 अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था। सिद्धि की इस उपलब्धि पर उनके माता-पिता, परिजनों, रिश्तेदारों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सिद्धि के पिता शैलेश कुमार मिश्रा पूर्व में छिबरामऊ ब्लॉक में एआरपी पद पर कार्यरत रहे हैं, जबकि उनकी माता रश्मि मिश्रा पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुंवरपुर बनवारी में सहायक अध्यापिका हैं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.