शिक्षक दंपती को घेरकर बाइक और चेन छीनी
मुजफ्फरपुर, मई 26 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मनियारी थाना क्षेत्र के महुआ मार्ग पर शाहपुर मरीचा स्कूल के पास सोमवार की रात ऑटो सवार बदमाशों ने शिक्षक दंपती को घेर लिया। विरोध करने पर पहले मारपीट की। इसके बाद बाइक और महिला के गले से चेन और मंगलसूत्र छीन लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश मरीचा चौक की ओर फरार हो गए। मामले को लेकर बरियारपुर थाना क्षेत्र के महमदपुर भोपत निवासी जयपाल शरण ने मनियारी थाना में आवेदन दिया है। इसमें शशिरंजन कुमार उर्फ पलटू तथा रोशन कुमार सहित अन्य को आरोपित किया है। शिक्षक ने बताया कि सभी आरोपित शाहपुर मरीचा के निवासी हैं। उन्होंने शशिरंजन कुमार उर्फ पलटू और रोशन पर अन्य साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है。 यह भी पढ़ें- विवाद में मारपीट कर घर में आग लगाने का आरोपघटना का विवरण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.