हाथरस, मई 1 -- हाथरस, संवाददाता। सदर कोतवाली क्षेत्र के गौतम विहार कॉलोनी में चोरों ने बुधवार की रात शिक्षक दंपति के बंद मकान को निशाना बनाया। चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर 25 हजार की नगदी व जेवरात चोरी कर लिए। चोरी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में जुट गई है। गौतम विहार कॉलोनी निवासी आयुष गौड़ और उनकी पत्नी दोनों प्राइवेट स्कूल में शिक्षक हैं। वह अपनी बच्ची के साथ इस मकान में रहते हैं। घटना के समय पूरा परिवार एक शादी समारोह में शामिल होने गया थे। मकान बंद था। गुरूवार की रात चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़ा और अंदर घुस गए। उन्होंने इंटरलॉकिंग टाइल्स और सरिया का इस्तेमाल कर घर का दरवाजा और अलमारियों के लॉकर तोड़ दिए। चोरों ने घर से काफी जेवरात और करीब 25,000 की नगदी चुरा लिए। चोरों ने करीब ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.