बगहा, मार्च 30 -- चौतरवा, एक संवाददाता। बगहा-1 की पतिलार पंचायत के लक्ष्मीपुर गांव की अंशिका कुमारी ने मैट्रिक परीक्षा में पूरे बिहार में 9वां स्थान प्राप्त किया है। वह श्री हरिहर हाई स्कूल की छात्रा है। उसे 96.4 फीसदी 482 अंक आए हैं। अंशिका के पिता संतोष प्रसाद व माता आरती देवी शिक्षक है। अंशिका कहती है कि इंटर की पढ़ाई बायोलॉजी से करेगी। वह आगे डाक्टर बनकर सेवा करना चाहती है। इस मुकाम पर पहुंचने में मां-पिता समेत शिक्षकों का सहयोग रहा। मैंने ऑनलाइन कक्षाएं भी की थी, इससे कठिन चैप्टर को समझने में मदद मिली। सेल्फ स्टडी भी मैंने की है। मेरे माता-पिता समय-समय पर उत्साह बढ़ाते थे। इसी का नतीजा है की आज मैं इस मुकाम पर पहुंची हूं। अंशिका एक भाई व एक बहन है, जिसमें वह बड़ी है। उसने बताया कि रिजल्ट निकलने के बाद सगे-संबंधियों का फोन आना शुरू हो गय...