पिथौरागढ़, मई 30 -- पूरन पांडेय, मुनस्यारी। पीएमश्री अटल उत्कृष्ट राइका मुनस्यारी में तैनात शिक्षक त्रिलोक सिंह मर्तोलिया को सेवानिवृत्ति पर विदाई दी गई। प्रधानाचार्य हरीश नाथ ने त्रिलोक के तीस वर्षों के शिक्षण कार्यों की सराहना की और उनकी ओर से शिक्षण नवाचारों पर प्रकाश डाला। कैलाश कोरंगा ने बच्चों को आगे बड़ाने में अहम योगदान देने पर उनकी सराहना की। शिक्षक मर्तोलिया ने मौजूद छात्र-छात्राओं व शिक्षकों आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन खीम रिंगवाल ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...